Enter your Email ID and we'll send you a link to get back into your account.
Share
Page link
testing 2
Thu 16 Jan, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'कुंभवाणी' चैनल का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'महाकुंभ 2025' को समर्पित आकाशवाणी के विशेष 'कुंभवाणी' चैनल (FM 103.5 MHz) का शुभारंभ किया।
महाकुम्भ, 2025 :
स्थान: प्रयागराज, संगम (गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम)
आयोजन : 13 जनवरी से 26 फरवरी, 12 वर्ष में एक बार
'कुंभ' शब्द की उत्पत्ति : 'कुंभक' (अमृत का पवित्र घड़ा) धातु से
नासिक और उज्जैन में , यदि मेला तब आयोजित होता है जब कोई ग्रह सिंह राशि में होता है , तो उसे सिंहस्थ कुंभ कहा जाता है ।
23वां दिव्य कला मेला
23वें दिव्य कला मेले का आयोजन 9 से 19 जनवरी 2024 तक अकोटा स्टेडियम, वडोदरा, गुजरात में आयोजित किया जा रहा है।
23वें मेले में लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 100 दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी विविध प्रकार के उत्पादों और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
23वें मेले का उद्घाटन : केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा द्वारा
आयोजन : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (SJ&E) के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) अपने शीर्ष निगम, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) के माध्यम से
उद्देश्य : दिव्यांगों के लिए रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना
विकसित भारत युवा नेता संवाद (यंग लीडर्स डायलॉग) का आयोजन 10-12 जनवरी 2025 तक युवा मामले विभाग द्वारा किया जाएगा।
इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक अनूठा मंच उपलब्ध कराना है।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 नवम्बर, 2024 को अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात संबोधन युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया था।
उन्होंने युवाओं की एकजुट मानसिक शक्ति का उल्लेख करते हुए ऐतिहासिक पहल, ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ की घोषणा की थी।
इसे स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है
विकसित भारत युवा नेता संवाद में भाग लेने के लिए कुल 3,000 गतिशील और प्रेरित युवाओं का चयन किया गया है
स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती : 12 जनवरी(युवा दिवस)
IMD की 150वीं स्थापना दिवस
केन्द्र सरकार ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पाकिस्तान सहित उन सभी देशों के अधिकारियों को आमंत्रित किया है जो कभी अविभाजित भारत का हिस्सा थे।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) :
स्थापना: 1875
मुख्यालय: नई दिल्ली
नोडल मंत्रालय: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
राज्य विशेष
BH-श्रृंखला के वाहनों के लिए मोटर वाहन कर की दर निर्धारित करने का अधिकार
केरल हाईकोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के पास BH सीरीज (Bharat Series) वाहनों के लिए मोटर वाहन कर की दर निर्धारित करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि मोटर वाहन टैक्सेशन राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है।
न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार के पास BH-श्रृंखला के वाहनों के लिए मोटर वाहन कर की दर निर्धारित करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि मोटर वाहन कराधान राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आने वाला विषय है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर कृषि के लिए एक ओपन नेटवर्क का शुभारंभ किया।
यह नेटवर्क किसानों को कृषि सेवाएँ, सलाहकार सेवाएँ, ऋण, और बाजार से जोड़ने की सुविधा प्रदान करेगा।
गूगल :
स्थापना: 4 सितंबर 1998,
मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
सीईओ: सुंदर पिचाई
संस्थापक: लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन
वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ODOP की तर्ज पर ODOC (वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन) योजना शुरू करेगी।
इसके तहत प्रत्येक जिले में विशिष्ट खानपान, उसकी सांस्कृतिक महत्ता और उसे बनाने वालों की मैपिंग की जाएगी।
उत्तर प्रदेश :
खेल का सामान : मेरठ
लकड़ी के खिलौने : सोनभद्र, वाराणसी
बीड़ी, चीनी मिट्टी के खिलौने : मिर्जापुर, झांसी, सहारनपुर, बरेली
कागज का प्रमुख केंद्र : सहारनपुर
प्रथम मुख्यमंत्री : श्री गोविन्द बल्लभ पंत
प्रथम महिला मुख्यमंत्री : श्रीमती सुचेता कृपलानी
प्रथम राज्यपाल : श्रीमती सरोजनी नायडू
प्रथम महिला राज्यपाल : श्रीमती सरोजनी नायडू
प्रथम मुख्य न्यायाधीश : सर वाल्टर मॉर्गन
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारतीय यात्रियों के लिए डिजिटल ई-वीज़ा प्रणाली
इज़राइल पर्यटन मंत्रालय (IMOT) ने 1 जनवरी, 2025 से भारतीय यात्रियों के लिए डिजिटल ई-वीज़ा प्रणाली शुरू की है।
यह नई प्रणाली वीजा आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाती है, जिससे भौतिक कागजी कार्रवाई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
इज़राइल :
राजधानी: यरुशलम
मुद्रा: इज़राइली शेकेल
सीमावर्ती समुद्र: भूमध्य सागर
सीमावर्ती देश: सीरिया, लेबनान, गोलान हाइट्स, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, गाजा पट्टी और मिस्र।
अरबप्लास्ट का 17वां संस्करण
प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स के लिए पश्चिम एशिया की प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी अरबप्लास्ट का 17वां संस्करण दुबई में शुरू हुआ।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :
राजधानी: अबू धाबी
मुद्रा: दिरहम
सात अमीरातों का संघ
सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
अरब प्रायद्वीप में स्थित
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
‘5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का उद्घाटन
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में केंद्रीय खान योजना और डिजाइन संस्थान (CMPDI) में ‘5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य कोयला क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी परिदृश्य को आगे बढ़ाना।
कोयला :
कोयले के प्रकार: एन्थ्रेसाइट, पीट, बिटुमिनस, लिग्नाइट
भारत में ज़्यादातर पाया जाने वाला कोयला का प्रकार: बिटुमिनस कोयला
सबसे पुराना कोयला क्षेत्र: रानीगंज, पश्चिम बंगाल
भारत में सबसे गहरी कोयला खदान: चिनाकुरी
भारत दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है
सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड>ओडिशा>छत्तीसगढ़
जीनोम इंडिया डेटा कॉन्क्लेव का आयोजन
जीनोम इंडिया डेटा कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है, जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय जीनोमिक डेटा सेट का अनावरण किया और ‘डेटा प्रोटोकॉल के आदान-प्रदान के लिए रूपरेखा (FEED)’ और भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) पोर्टल का शुभारंभ किया, जिससे भारत और दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए 10,000 पूरे जीनोम के नमूने सुलभ हुए।
जीनोम :
जीनोम एक कोशिका में पाए जाने वाले DNA निर्देशों का पूरा सेट है
मनुष्यों में, जीनोम में कोशिका के नाभिक में स्थित 23 जोड़े गुणसूत्र होते हैं, साथ ही कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया में एक छोटा गुणसूत्र भी होता है।
जीनोम में किसी व्यक्ति के विकास और कार्य करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी होती है।
जीनोम अनुक्रमण में DNA में मौजूद चारों क्षार - एडानीन (A), ग्वानीन (G), साइटोसीन (C) और थायमीन (T) के क्रम का आकलन किया जाता है
वर्ष 1953 में जेम्स वाटसन और फ्राँसिस क्रिक द्वारा "डबल हेलिक्स" के रूप में संरचित डीएनए की खोज की गई,जिससे यह समझने में मदद मिली कि जीन किस प्रकार जीवन, उसके लक्षणों एवं बीमारियों का कारण बनते हैं।
जीनोम इंडिया :
शुरूआत : 2020, वित्त पोषित : जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा, नेतृत्व : सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (CBR) द्वारा
उद्देश्य: " भारत में वर्तमान में बढ़ रही दीर्घकालिक बीमारियों के आनुवंशिक आधार को उजागर करना
"AST स्पेसमोबाइल" उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का LVM3 रॉकेट मार्च में अमेरिकी कंपनी के संचार उपग्रह "AST स्पेसमोबाइल" को लॉन्च करेगा।
इसका लक्ष्य अंतरिक्ष आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है। यह अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ अनुबंध के तहत ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 उपग्रहों को तैनात करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) :
स्थापना: 15 अगस्त 1969
मुख्यालय: बेंगलुरु
अध्यक्ष: वी नारायणन
इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से SpaDeX यानी, स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया। इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किया गया।
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार और मिर्गी
विजी संथाकुमार के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक ऐसे जीन की पहचान की है जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार और मिर्गी से जुड़े व्यवहारगत परिवर्तनों में योगदान देता है।
सम्बन्धित तथ्य :
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD):
यह एक न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक विकार है जो व्यक्ति की सामाजिक इंटरएक्शन, संवाद, और व्यवहार को प्रभावित करता है।
टिज्म स्पेक्ट्रम विकार को "स्पेक्ट्रम" कहा जाता है क्योंकि यह एक विस्तृत श्रृंखला में स्थित हो सकता है, जिसमें कुछ बच्चों को हल्के लक्षण होते हैं, जबकि दूसरों को अधिक गंभीर समस्याएं होती हैं।
ऑटिज्म के कारणों में आनुवंशिक और पर्यावरणीय तत्व शामिल हो सकते हैं।
मिर्गी (Epilepsy):
यह एक मस्तिष्क का विकार है जिसमें मस्तिष्क में असामान्य विद्युत गतिविधि के कारण झटके (seizures) आते हैं।
मिर्गी के कारण व्यक्ति को अचानक और अनियंत्रित मांसपेशियों के संकुचन या दौरे पड़ सकते हैं।
'आइसोथर्मल एम्प्लीफिकेशन लैंप किट' के लिए सम्मानित
पुरुलिया निवासी वैज्ञानिक श्याम सुंदर नंदी ने मंकीपॉक्स वायरस की शीघ्र पहचान के लिए एक अभिनव किट का आविष्कार किया है। 'आइसोथर्मल एम्प्लीफिकेशन लैंप किट, नामक यह किट मात्र एक घंटे में जांच रिपोर्ट प्रदान करने में सक्षम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नई दिल्ली में आयोजित 'स्वास्थ्य अनुसंधान उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन 2024' में वैज्ञानिक श्याम सुंदर नंदी को सम्मानित किया।
एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस :
वायरल जूनोटिक बीमारी है।
लक्षण: चेचक के समान (बुखार और सिरदर्द)
प्रथम मामला: डेनमार्क 1958 में
प्रथम मानव मामला : 1970, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
इसमें लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है।
फैलाव : जंगली जानवरों जैसे- कृन्तकों और प्राइमेट्स से (संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क सेभी)