16 April, 2025
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
Sun 04 Jun, 2023
समाचार में क्यों?
- हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान में जारी संघर्ष और नागरिकों पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की हैं।
- पंद्रह सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तुरंत प्रभाव से संघर्ष विराम और सूडान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन को जारी रखने की बात कही है।
परीक्षा उपयोगी तथ्य
- सुरक्षा परिषद की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
- संयुक्त राष्ट्र के अन्य 5 अंगों में शामिल हैं- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), ट्रस्टीशिप परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय एवं सचिवालय।
- यह मुख्य तौर पर अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु उत्तरदायी है।
- परिषद का मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
- सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं: पाँच स्थायी सदस्य और दो वर्षीय कार्यकाल हेतु चुने गए दस अस्थायी सदस्य।
- पाँच स्थायी सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका, रूसी संघ, फ्राँँस, चीन और यूनाइटेड किंगडम हैं।
- भारत ने पिछले वर्ष (2021) आठवीं बार एक अस्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रवेश किया था और दो वर्ष यानी वर्ष 2021-22 तक परिषद में रहेगा।
- प्रतिवर्ष महासभा दो वर्ष के कार्यकाल के लिये पाँच अस्थायी सदस्यों (कुल दस में से) का चुनाव करती है। दस अस्थायी सीटों का वितरण क्षेत्रीय आधार पर किया जाता है।
- परिषद की अध्यक्षता प्रतिमाह 15 सदस्यों के बीच रोटेट होती है।