GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 01 Jun, 2023

राष्ट्रीय समाचार

तीसरी रोजगार कार्य समूह की बैठक

  • भारतीय G20 प्रेसीडेंसी स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आईएलओ मुख्यालय में तीसरी रोजगार कार्य समूह की बैठक आयोजित कर रही है।
  • बैठक में बीस G20 सदस्य देशों, नौ अतिथि देशों और चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 78 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
आईएलओ
स्थापित: 1919

इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर  सर्विस आउटसोर्सिंग

  • सरकार ने भारत को विश्व की रिपेयर  कैपिटल बनाने के लिए कुछ परिवर्तनकारी नीति और प्रक्रिया परिवर्तनों को मान्य करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर सर्विस आउटसोर्सिंग ईआरएसओ पायलट पहल शुरू की है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
अश्विनी वैष्णव

"प्रति बूंद अधिक फसल"

  • नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा “प्रति बूंद अधिक फसल” पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
  • इसका उद्देश्य हितधारकों के साथ उन विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा करना है जिन्हें देश में सूक्ष्म सिंचाई की पहुंच बढ़ाने के लिए अपनाया जा सकता है।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन

  • मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।
  • यह पहल भारत के राजनयिक पदचिह्न का विस्तार करने एवं अन्य देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी।
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन
मुख्यालय: बर्न, स्विट्जरलैंड

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

भारत-वियतनाम

  • तीसरी भारत-वियतनाम समुद्री सुरक्षा वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • दोनों पक्षों ने समावेशी विकास के लिए अनुकूल सुरक्षित समुद्री वातावरण को बनाए रखने के तरीकों पर चर्चा की गई।
वियतनाम
राजधानी: हनोई

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

जीडीपी विकास दर 7.2 प्रतिशत पर

  • सांख्यिकी मंत्रालय के अनंतिम अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की जीडीपी 7.2% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
  • यह डेटा सरकार के दूसरे अग्रिम अनुमान 7 प्रतिशत से 20 आधार अंक अधिक है।

चर्चित व्यक्ति

पुष्प कमल दहल प्रचंड

  • नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे है।
  • वह अपनी यात्रा के तहत उज्जैन और इंदौर भी जायेगे।
नेपाल
राजधानी: काठमांडू

विविध

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

  • तंबाकू के उपयोग के हानिकारक और घातक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष का विषय "हमें खाने की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं।" है।
भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि
डॉ. रोडेरिको एच. ओफ्रिन

Latest Courses